सूचना संसार

नवा रायपुर में लिनेस क्लब के हेल्पिंग हैंड क्लब का शपथ ग्रहण समारोह

भाजपा एन जी ओ प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पुष्पा पाटले भी रहीं उपस्थित

रायपुर….लिनेस क्लब के हेल्पिंग हैंड क्लब का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ..लिनेस क्लब नवा रायपुर हेल्पिंग हैंड क्लब के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डिस्ट्रिक्ट प्रेसीडेंट, ली रश्मि अग्रवाल, रीजन आफिसर,रशिम लखोटिया, रीजन सेक्रेटरी मीना सिंह उपस्थित रही..

इस समारोह में भारतीय जनता पार्टी के एन जी ओ प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यसमिति की सदस्य पुष्पा पाटले ने भी हिस्सा लिया.. उन्होंने बताया कि यह बेहद प्रसन्नता की बात है कि क्लब से जुड़े सभी अतिथिगण हमारे क्लब के शपथग्रहण समारोह में शामिल हुए।

हम सभी को उनके विचारवान और प्रेरणादायक संबोधन को सुनने का अवसर मिला। इसके अलावा बहुत सारी महत्वपूर्ण जानकारियां भी सहभागियों को प्राप्त हुई।
क्लब के माध्यम से यह जानकारी दी गई कि  कैसे अपने कार्यों को पूरा करना है, जिससे अधिक से अधिक जरुरतमंद लोगों का हम सहयोग और मदद कर सकें।

ऐसे प्रेरणादायक मार्गदर्शन के लिए ली पुष्पा पाटले ने हेल्पिंग हैंड क्लब के सभी सदस्यों की ओर से सभी अतिथियों को हृदय से धन्यवाद और आभार व्यक्त किया। श्रीमती पाटले ने बताया कि सभी का मार्गदर्शन और सहयोग निरंतर हमारे क्लब को मिलता रहेगा।

इस अवसर पर एरिया आफिसर  ली हेमा टोंडर,अध्यक्ष ली पुष्पा पाटले,सचिव ली आराधना वर्मा,कोषाध्यक्ष ली माया ठाकुर, उपस्थित रहीं

Related Articles

Back to top button