About Us

प्रफुल्ल पारे

प्रधान संपादक
( ग्रामीण संसार )

वर्ष 1993 से पत्रकारिता में, भोपाल से प्रकाशित दैनिक नई दुनिया से शुरुआत करने के बाद, भोपाल से ही प्रकाशित अविभाजित मध्य प्रदेश के सबसे बड़े अखबार नवभारत में सात वर्षों तक कार्य किया। उसके उपरांत देश के प्रतिष्ठित एवं कृषि पर आधारित समाचार पत्र कृषक जगत के राजस्थान संस्करण में योगदान दिया।

प्रदेश के पहले क्षेत्रीय न्यूज़ चैनल ईटीवी में रायपुर, छत्तीसगढ़ में ब्यूरो चीफ के रूप में कार्य किया। इंदौर से प्रकाशित नई दुनिया के रायपुर ब्यूरो में ब्यूरो चीफ, रायपुर से प्रकाशित दैनिक हरिभूमि में भी सेवाएं दीं। रायपुर से ही प्रकाशित दैनिक आज की जनधारा में संपादक की भूमिका निभाई।

मध्य प्रदेश के न्यूज़ चैनल बंसल न्यूज़ एवं सहारा समय मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में स्टेट हेड के रूप में कार्य किया। साथ ही मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय न्यूज़ चैनल आईबीसी 24 में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्य किया।

भिन्न-भिन्न संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के पश्चात वर्ष 2008 में मासिक पत्रिका ग्रामीण संसार का प्रकाशन प्रारंभ किया, जो अब तक अनवरत जारी है।

संपर्क:

ग्रामीण संसार
A/304, गोल्डन स्काई अपार्टमेंट
वीआईपी रोड, रायपुर (छत्तीसगढ़)
फोन: 9301013494, 9893535999
ईमेल: grameensansar@gmail.com
Back to top button