किसान संसार

किसानों के चेहरे खिले बच्चों की पढ़ाई और घर निर्माण में करेंगे राशि का उपयोग

रायपुर । धान उत्पादक किसान अपनी फसल लेकर खरीदी केंद्रों की ओर रुख कर रहे हैं। निश्चित रूप से 3100 की राशि प्रति क्विंटल मिलने से किसान बेहद खुश हैं। सूरजपुर जिले के बसदेई समिति में धान बेचने आए ग्राम झांसी के 60 वर्षीय किसान जीत राम रजवाड़े बताते हैं कि वे लगभग 60 क्विंटल धान बेचने पहुंचे हैं। उन्होंने खुशी जाहिर की कि उनके उपज को शासन से बेहतर मूल्य मिल रहा है।
प्राप्त राशि का घर निर्माण एवं बच्चों की शिक्षा में करेंगे उपयोग
जीत राम ने बताया कि वे बच्चों को अच्छी शिक्षा देना चाहते हैं इसीलिए धान बेचने के बाद प्राप्त राशि का उपयोग वे अपने बच्चों की पढ़ाई में करेंगे।
इसी प्रकार ग्राम झांसी के ही निवासी किसान तिलक राम रजवाड़े जिनकी उम्र 45 वर्ष है वे अपने पिता मनोरंजन राम रजवाड़े के साथ करीब 100 क्विंटल धान बेचने बसदेई समिति पहुंचे। उन्होंने कहा कि धान बिक्री से प्राप्त राशि से वे घर निर्माण एवं बच्चों की शिक्षा में उपयोग करेंगे।
“टोकन तुहर हाथ” मोबाइल ऐप को किसान हितैषी
तिलक राम ने 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान खरीदी के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया। इसके अलावा उन्होंने शासन एवं जिला प्रशासन द्वारा खरीदी केंद्रों में की गई बेहतर व्यवस्थाओं के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही उन्होंने  “टोकन तुहर हाथ” मोबाइल ऐप को किसान हितैषी बताते हुए कहा कि अब किसान घर बैठे ही ऑनलाइन टोकन प्राप्त कर पा रहे हैं, जिससे समय और श्रम दोनों की बचत होती है। किसानों ने कहा कि समिति में व्यवस्था पारदर्शी है और खरीदी केंद्रों में सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं जिसके लिए वे शासन का धन्यवाद करते हैं।

Related Articles

Back to top button