छत्तीसगढ़

राष्ट्रीय पवार क्षत्रिय महासभा भारत की सामान्य सभा 22 को डोंगरगढ़ में

महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नन्दलाल चौधरी के आयोजन को सफल बनाने की अपील की

डोंगरगढ़। राष्ट्रीय पवार क्षत्रिय महासभा, भारत द्वारा सामान्य सभा का आयोजन रविवार 22 मार्च 2026 को राजा भोज पवार क्षत्रिय धर्मशाला, माँ बम्लेश्वरी परिसर, डोंगरगढ़ (छत्तीसगढ़) में किया जा रहा है।

यह कार्यक्रम प्रातः 11 बजे से प्रारंभ होगा, जिसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्यजन, पदाधिकारी एवं समाजबंधु बड़ी संख्या में शामिल होंगे। सभा में समाज की उन्नति, संगठन विस्तार, सामाजिक एकता एवं भविष्य की योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। साथ ही समाजहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श कर आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे।

राष्ट्रीय पवार क्षत्रिय महासभा, भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष नंदलाल चौधरी ने समाज के सभी पदाधिकारियों एवं समाजबंधुओं से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर सभा को सफल बनाएं। अतः सभी समाजजनों से अनुरोध है कि उक्त तिथि एवं समय पर अपनी सादर उपस्थिति प्रदान कर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

Related Articles

Back to top button