
रायपुर में निकली तिरंगा यात्रा, झंडा लेकर पैदल चले सीएम साय
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोमवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम से निकली तिरंगा यात्रा सुभाष स्टेडियम पहुंची। तिरंगा यात्रा में सीएम विष्णुदेव साय, डेप्युटी सीएम अरुण साव समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। यात्रा में स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राओं और शहरवासियों ने हिस्सा लिया।
लोगों ने फूल बरसाकर किया स्वागत
तिरंगा यात्रा के दौरान लोगों ने जगह-जगह फूल बरसाकर स्वागत किया। वहीं, तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों पारंपरिक वेशभूषा दिखाई दिए। इसके साथ ही कलाकारों ने नृत्य कर लोगों का उत्साह बढ़ाया।

तिरंगा लहराते निकले सीएम
तिरंगा यात्रा के दौरान सीएम विष्णुदेव साय का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। सीएम विष्णुदेव साय इंडौर स्टेडियम से तिरंगा लहराते हुए सुभाष स्टेडियम के लिए निकले। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
लोगों ने बढ़ाया उत्साह
तिरंगा यात्रा जिस गली और चौराहे से निकली लोगों ने जमकर स्वागत किया। यात्रा में शामिल लोग भक्ति से ओत-प्रोत दिखाई दिए। जगह-जगह पर लोगों पर फूल बरसाए गए। देशभक्ति गीतों पर लोगों ने जमकर डांस किया। तिरंगा यात्रा को लेकर राजधानी रायपुर में अलग ही उत्साह देखने को मिला।
किन रास्तों से गुजरी तिरंगा यात्रा
तिरंगा यात्रा इंडोर स्टेडियम से निकलकर गणेश मंदिर तिराहा, बूढ़ापारा बिजली ऑफिस, नगर निगम भवन के सामने रोड, महिला थाना चौक और फायर ब्रिगेड चौक होते हुए सुभाष स्टेडियम पहुंची। यात्रा के दौरान इन मार्गों पर सामान्य यातायात प्रभावित रहा।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
तिरंगा यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। जिन रूटों से तिरंगा यात्रा निकली वहां पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। तिरंगा यात्रा के दौरान रायपुर का मौसम भी सुहाना था।



