छत्तीसगढ़

धर्म स्वातंत्र्य विधेयक संशोधन स्वागत योग्य प्रदेश की विष्णुदेव सरकार का आभार : भाजपा

सरकार ने सभी समाजों के हितों का ध्यान रखते हुए विधेयक में संशोधन किया

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नलिनीश ठोकने (BJP Spokesperson Nalinish Thokne) ने विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय एवं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा द्वारा विधानसभा में धर्म स्वातंत्र्य विधेयक संशोधन जिसे विधानसभा में ध्वनिमत से पारित किया गया जिस हेतु आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि धर्म स्वातंत्र्य विधेयक में किए गए संशोधन प्रदेश के हर उस वर्ग को राहत प्रदान करेगा जो धर्मांतरण के दंश से लगातार जूझ रहे थे जहां प्रलोभन, दबाव से एवं भ्रमित करके धर्मांतरण कराने वाले लोगों द्वारा भोलेभाले छत्तीसगढ़ियों को धर्मांतरित किया जाता रहा है। अब इस विधेयक संशोधन से धर्मांतरण के धंधे में प्रभावी रूप से लगाम लगाई जा सकेगी। उन्होंने स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव जी का स्मरण करते हुए कहा कि प्रदेश में धर्मांतरण रोकने के लिए स्व. दिलीप सिंह जूदेव जी ने लगातार प्रयास किया और घर वापसी का जमीनी कार्यक्रम खड़ा किया। जो प्रदेश में लगातार चलता रहा और धर्म स्वातंत्र्य विधेयक संशोधन पारित होने में स्व. दिलीप सिंह जूदेव का बड़ा योगदान भी है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ठोकने ने कहा कि विधेयक पारित होने पर कांग्रेस का सदन से पलायन स्पष्ट रूप से साबित करता है कि कौन सा दल अवैध धर्मांतरण का पक्षधर है। कांग्रेस पार्टी जनजातीय समाज के हितों के साथ नहीं अपितु धर्मांतरण कराने वाले लोगों के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली सरकार ने सभी समाजों के हितों का ध्यान रखते हुए विधेयक में संशोधन किया जिससे सभी समाजों के लिए और स्पष्टता और पारदर्शिता बने। उन्होंने विधानसभा में पारित धर्म स्वातंत्र्य संशोधन विधेयक के पारित किए जाने पर हम मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा सहित छत्तीसगढ़ सरकार के सभी सदस्यों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button