पशुधन संसारसूचना संसार

मध्यप्रदेश: राजगढ़ में 16169 गौवंशों की टेगिंग और टीकाकरण पूरा, सरकार देगी रोजाना ₹40 की सब्सिडी

 उपसंचालक पशु चिकित्सा डॉ. एम.एस. कुशवाह ने जानकारी दी कि राजगढ़ जिले में 29 अशासकीय और 114 शासकीय गौशालाएं संचालित की जा रही हैं। शासन द्वारा इन गौशालाओं में रखे गए प्रत्येक गौवंश पर ₹40 प्रतिदिन की दर से अनुदान राशि (सब्सिडी) दी जाती है।

कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा के निर्देश पर, उपसंचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग डॉ. कुशवाह के मार्गदर्शन में जिले की सभी गौशालाओं में अभियान चलाया गया। इस दौरान 16169 गौवंशों की टेगिंग (Tagging) और टीकाकरण (Vaccination) का कार्य पूरा कर लिया गया है।

समस्त गौशाला संचालकों को निर्देश दिया गया है कि वे टेग लगे हुए गौवंशों को ही अपनी गौशाला में रखें, क्योंकि बिना टेग वाले गौवंश को अनुदान राशि नहीं दी जाएगी।गौशालाओं के नोडल अधिकारियों को भी यह स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे सिर्फ टेग लगे गौवंश का ही सत्यापन करें। यदि कोई अधिकारी टेग रहित पशुओं का सत्यापन करता है और संख्या अधिक पाई जाती है, तो उससे वसूली की जाएगी।

Related Articles

Back to top button